सरल व सहज व्यक्ति थें स्व० संजय पांडेय: राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज: स्व० संजय पांडेय न सिर्फ व्यापारी नेता व शिक्षक थें अपितु सरल व सहज व्यक्ति भी थें। उनकी वाणी में अलग प्रकार की मधुरता थी। उक्त बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने शनिवार को बड़हलगंज क्षेत्र के मधुपुर स्थित एल पी एम पब्लिक स्कूल में स्व० संजय पांडेय के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्व संजय पांडेय की मधुपुर व आस पास के क्षेत्रों में एक अलग पहचान थी, वह न सिर्फ एक व्यापारी बल्कि एल पी एम पब्लिक स्कूल की स्थापना कर एक सफल शिक्षक के साथ साथ सरलता व सहजता की प्रतिमूर्ति भी थें। इससे पूर्व विधायक राजेश त्रिपाठी ने स्व० पाण्डेय के स्मृति में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान दो सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। वहीं राज आई अस्पताल ने भी सैकड़ों मरीजों के आंखों का भी परीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव पांडेय, गुड्डू मिश्रा, निखिल पांडेय, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, बृजेश वर्मा, प्रधान धर्मराज निषाद, शिवाजी सिंह, बबलू राय, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ अरशद अंसारी, श्वेता दुबे, प्रशांत कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहें।