Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२१ दिन पहले

उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायच में शिक्षा चौपाल का आयोजन

उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायच में शिक्षा चौपाल का आयोजन

मौदहा (हमीरपुर)। विकास खंड मौदहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायच में शुक्रवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, निपुण लक्ष्य की प्राप्ति तथा शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करने पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने कहा कि शिक्षा चौपाल शिक्षकों के लिए अनुभव साझा करने का सशक्त मंच है, जिससे शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे यह आयोजन प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का संचालन फख्रउद्दीन ने किया, जबकि अंत में प्रधान अध्यापक सुकदेव रंजन ने सभी का आभार व्यक्त

1300 likes
0 comments0 shares