Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने का आरोप, एसडीएम से शिकायत* धनघटा, संत

*फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने का आरोप, एसडीएम से शिकायत* धनघटा, संत

*फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने का आरोप, एसडीएम से शिकायत* धनघटा, संत कबीर नगर। तहसील क्षेत्र के कर्मा गांव में जमीन के बैनामे को लेकर जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने अपनी वास्तविक जाति छिपाकर खुद को पिछड़ी जाति (अहीर) दर्शाते हुए जमीन का अवैध बैनामा कर दिया। कर्मा निवासी पप्पू बाबू पुत्र रामकिशुन के अनुसार, ग्राम दौलतपुर तप्पा कोचरी निवासी सुन्दरेश व अन्य, जो अनुसूचित जाति से संबंधित हैं, की आराजी संख्या 325/0.052 में से 0.0065 रकबा जमीन का सौदा वर्ष 2004 में उनके पिता के साथ हुआ था, जिस पर उनका कब्जा भी है। आरोप है कि अब उसी भूमि को विपक्षीगण कागजों में हेराफेरी कर अपनी जाति बदलकर ‘अहीर’ दिखाते हुए अन्य लोगों के नाम बैनामा कर रहे हैं।पीड़ित का कहना है कि नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति का व्यक्ति बिना जिलाधिकारी की अनुमति के गैर-अनुसूचित जाति को जमीन नहीं बेच सकता। इसी कानूनी बाध्यता से बचने के लिए आरोपियों ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया है। पीड़ित ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम धनघटा ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

0 likes
0 comments1 shares