Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

आशा–आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

आशा–आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

आशा–आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण कौड़ीराम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रोग्रेसिव फाउंडेशन, एसआरसीसीएन एवं यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सत्र में ‘अर्ली ग्रोथ फाल्टरिंग’ विषय पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन के शुरुआती छह महीने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही पोषण, नियमित देखभाल और समय पर हस्तक्षेप जरूरी है। कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य से जुड़े अहम बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों में कुपोषण के कारण, उसकी पहचान और रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर (SRCN-Progessive foundation) के बीपीएम ** मनीष शुक्ला और आई.एम.ओझा**, एपीएम **आशुतोष मिश्रा** तथा एम्स गोरखपुर से एपीसी **प्रवीण दूबे** ने प्रतिभागियों को अर्ली ग्रोथ फाल्टरिंग के कारण, पहचान और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष वर्मा ने किया। इस दौरान हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर मौजूद रहे! प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यदि शुरुआती अवस्था में सही कदम उठाए जाएं तो बच्चों के विकास में आने वाली कई समस्याओं को रोका जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्य कर रही स्वास्थ्य कर्मियों को सशक्त बनाना और बच्चों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करना है।

0 likes
0 comments1 shares