जहरीले सर्प के काटने से महिला की हुई मौत 5 साल पहले
जहरीले सर्प के काटने से महिला की हुई मौत 5 साल पहले ही पति की हो चुकी है मृत्यु *महिला की मौत के बाद तीन बच्चे हुए अनाथ* *मामला सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बारी हमीदपुर का* घटना आज मंगलवार की शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 7:00 बजे खाना बनाने के लिए लकड़ी और कंडी निकालने प्रभादेवी उम्र 50 वर्ष गई हुई थी कि वहां बैठे हुए जहरीले सांप ने काट लिया सांप के काटने के बाद महिला चिल्लाती हुई आई और घर के सदस्यों को बताया इसके बाद घर वालों ने महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी तैनात डॉक्टर आज्ञाराम यादव ने चेकअप करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया अचानक आए इस संकट के कारण परिवार समेत रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया इधर घटना की सूचना के बाद पहुंची दोस्तपुर पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है बताया जाता है कि महिला के पति की 5 साल पूर्व ही मौत हो चुकी थी इसके बाद महिला के ऊपर ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई थी महिला की मृत्यु के पश्चात तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं जिनमें दो लड़के और एक लड़कियां हैं तीनों ही बच्चे अविवाहित हैं