Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

फूलों की होली के बीच भारत विकास परिषद की नई टीम का

फूलों की होली के बीच भारत विकास परिषद की नई टीम का

फूलों की होली के बीच भारत विकास परिषद की नई टीम का गठन, टी.एन. मिश्रा को मिली कमान ​लखनऊ। भारत विकास परिषद, पूर्वी शाखा का 'पारिवारिक होली मिलन समारोह' और 'वार्षिक आम सभा' मंगलवार को गोमती नगर स्थित भारतीय विद्या भवन में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री टी.एन. मिश्रा को अध्यक्ष, श्री सुनील कुमार पांडेय को सचिव और श्री पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण, वंदे मातरम और गणेश वंदना के साथ हुआ। परिषद के सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या में गीतों और भजनों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। ​सत्र 2025-26 का लेखा-जोखा: निवर्तमान अध्यक्ष टी.एन. मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सचिव सुनील कुमार पांडेय ने पिछले सत्र की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने आय-व्यय का विवरण साझा किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त सचिव डॉ. सुषमा तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​चुनाव प्रक्रिया और दायित्व ग्रहण: प्रांतीय अध्यक्ष श्री डी.एस. शुक्ला ने चुनाव अधिकारी के रूप में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई। राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) श्री मुकेश जैन ने परिषद के सेवा लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। चुनाव के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पांच गतिविधि संयोजकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ​प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य श्रीमती अमिता जैन, श्री नरेश कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय प्रकल्प धारी डॉ. विम्मी त्रिपाठी, क्षेत्रीय संयोजक श्री राजेश मल्होत्रा और पूर्वी शाखा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​सफल संचालन: कार्यक्रम का समन्वय शाखा संरक्षिका श्रीमती रीना सक्सेना एवं महिला संयोजिका श्रीमती मंजू मिश्रा ने किया। मंच संचालन श्रीमती सीमा अग्रवाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन स्नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया। ​कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ, जिसमें 100 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

0 likes
0 comments0 shares