चौरी चौरा में विधायक की पहल पर 339 मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद

चौरी चौरा गोरखपु।इलाज के लिए आर्थिक संकट से जूझ रहे चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों और उनके परिवारों के लिए क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से अब तक 339 मरीजों को कुल 6 करोड़ 78 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।विधायक की ओर से जारी विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली इस सहायता का उपयोग मरीजों के उपचार में किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाना बड़ी चुनौती होता है। ऐसे में सरकारी सहायता मिलने से कई परिवारों को उपचार कराने में सहूलियत मिलीविधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना सेवा ही संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद मरीज को आर्थिक अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े, इसके लिए पात्र लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में इलाज के लिए लोग खेत बंधक रखते थे गहना बेचते थे और कर्ज लेते थे लेकिन इस सरकार में इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है और तत्काल राहत कोष से मदद की जा रही है।