Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria१० मिनट पहले

टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एयरफोर्स की तैयारी

टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एयरफोर्स की तैयारी

टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एयरफोर्स की तैयारी कर रहे छात्र की दर्दनाक मौत बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया। जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में बुधवार सुबह टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल कुशवाहा के रूप में हुई है।जो एयरफोर्स भर्ती की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे निखिल सिर पर बोझ लेकर गांव में जा रहा था। इसी दौरान वह एक विद्युत पोल के पास पहले से टूटकर गिरे एलटी (लो टेंशन) बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि जर्जर एवं टूटे हुए बिजली के तारों की समय रहते मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

1 likes
0 comments0 shares