Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर साइड न देने और हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के

सुल्तानपुर साइड न देने और हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। जुड़ूपुर मोड़ के पास हुए पथराव में बस का पिछला शीशा टूट गया,जबकि कुछ यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची बंधुआकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात धम्मौर से मनियारपुर जा रही बस के चालक से डिहवा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार युवकों की हॉर्न और साइड को लेकर कहासुनी हुई थी।आरोप है कि जुड़ूपुर मोड़ के पास युवकों ने बस पर पत्थर बरसा दिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार,करन,शुभम हेला,अंकित हेला और राँविन चौधरी के रूप में हुई है।

0 likes
0 comments0 shares