दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हिरासत में

दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता, सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में निकले थे दिल्ली जखनियां/गाजीपुर, 10 अक्टूबर।दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गाजीपुर में पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।यूथ कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यकर्ताओं की गाड़ी सिंचाई विभाग चौराहे पर पहुंची तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाकर हिरासत में रखा गया।इस दौरान सुधांशु तिवारी के साथ अंशू पांडेय, प्रवीण दुबे, शशांक उपाध्याय, प्रकाश राय, ताम्रध्वज कुमार और चंद्रहंस यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होना और अपनी मांगों को उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।