पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला मासूम गीडा पुलिस
पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला मासूम गीडा पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले एक मासूम को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार दिनांक 09.09.2026 को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जिगिना निवासी रमेश पुत्र स्व. हरी प्रसाद का पुत्र हिमांशु उम्र लगभग 14 वर्ष दिनांक 08.09.26 को प्रातः 5 बजे से लापता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गीडा के निर्देश पर चौकी भंडसार प्रभारी आदर्श द्विवेदी व हरेंद्र चौहान की टीम ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। सघन तलाशी के बाद बालक को उसके ही निर्माणाधीन मकान से सकुशल बरामद कर लिया गया।पूछताछ में बालक ने बताया कि पिता की डांट के डर से वह घर छोड़कर वहां छुप गया था। पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया और परिजनों को बच्चों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखने की सलाह दी। परिजनों ने गीडा पुलिस का आभार व्यक्त किया।