Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

गौरी बाजार में दर्दनाक हादसा: छत की बाउंड्री गिरने से महिला की

गौरी बाजार में दर्दनाक हादसा: छत की बाउंड्री गिरने से महिला की

गौरी बाजार में दर्दनाक हादसा: छत की बाउंड्री गिरने से महिला की मौत, तीन मासूम घायल देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गौरी बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मझगांवा निवासी फूला देवी (45 वर्ष) अपने रिश्तेदार सीताराम के घर कुछ दिनों से रह रही थीं। उनके पति पंजाब नेशनल बैंक में दफ्तरी के पद पर कार्यरत थे। कुछ माह पूर्व उनके निधन के बाद वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थीं। शुक्रवार को अचानक पड़ोसी मकान की छत की बाउंड्री नीचे बने अल्बेस्टर शेड पर गिर गई। बाउंड्री गिरते ही शेड टूट गया।जिसके नीचे मौजूद फूला देवी के साथ चंचल (4 वर्ष), आदित्य (3 वर्ष) और वीर (2 वर्ष) मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायल बच्चों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गौरी बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से जर्जर भवनों और असुरक्षित निर्माणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

1 likes
0 comments0 shares