Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पुलिस हिरासत में दुकानदार की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट और रुपये मागने का आरोप

पुलिस हिरासत में दुकानदार की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट और रुपये मागने का आरोप

पुलिस हिरासत में दुकानदार की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट और रुपये मांगने का आरोप खजनी, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। खजनी क्षेत्र में साइकिल चोरी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए 46 वर्षीय अंडा-लिट्टी दुकानदार अर्जुन यादव की मंगलवार देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट करने और 15 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने अर्जुन को मिर्गी का दौरा पड़ने और गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने की बात कही है। परिजनों के अनुसार, 13 सितंबर की रात पुलिस अर्जुन यादव को चोरी की साइकिल खरीदने के आरोप में हिरासत में लेकर गई थी। 14 सितंबर को उन्हें शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान के लिए खजनी तहसील ले जाया गया। तहसील के पास दुबे मेडिकल स्टोर के सामने अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें हरनहीं सीएचसी ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अर्जुन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

0 likes
0 comments1 shares