थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा रंगदारी (Extortion) के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को
थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा रंगदारी (Extortion) के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 327/2026 धारा 308(5), 109(1), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस (बढोत्तरी धारा 115(2),127(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त 1) राजदीप सिह पुत्र राधेश्याम सिह उर्फ मुन्ना सिह निवासी धतुरा खास थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया देवरिया को आज दिनांक 03.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर कस्बा बरारी चौराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.08.2026 को थाना गौरीबाजार पर वादी पवन वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा निवासी साकेतनगर थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 31.07.2026 को अभियुक्त राजदीप सिंह द्वारा मुकदमा वादी व उनके दोस्तो शुभम व सैफ को गाली गुप्ता देते हुए धमकाते हुये अंगूठा लगावाकर 3500/- डिजीटल करैसी ट्रांसफर करवा लेना तथा गाडी मे रखा नगद 1,20,000/- रुपया लूट लेना तथा जान से मारने की नियत से धक्का मार कर गिरा देने तथा वाहन सं0 सख्या UP32MZ4293 लूट लेने सम्बन्ध मे आरोप अंकित किया गया है तथा स्वंय द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित आधार कार्ड व म्यूल बैंक खाता व एटीएम कार्ड, जिसका प्रयोग अपनी पहचान छिपाने के लिए करना अंकित किया गया है । जिसके संबंध में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-327/2026 धारा 308(5), 109(1), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है, दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 115(2),127(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया हे0का0 सुनील यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया का0 मुलायम चौहान थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया ।