पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 9 हजार

पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे ₹9 हजार लखनऊ। बांसगांव संदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब पंचायत सहायकों को हर महीने ₹6 हजार के बजाय ₹9 हजार मानदेय मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को लाभ मिलने की बात कही गई है। मानदेय की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट से स्वीकृति ली जाएगी। नई व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपने स्तर से पंचायत सहायकों को नहीं हटा सकेंगे। किसी पंचायत सहायक को हटाने का फैसला जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने और पहले हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली का भी ऐलान किया गया है। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश देने के साथ उपचार के लिए कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।