ओबरा में निःशुल्क मेडिकल कैंप ओबरा तापीय परियोजना की पहल

ओबरा में निःशुल्क मेडिकल कैंप ओबरा तापीय परियोजना की पहल, गरीबों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा सीएसआर योजना के तहत बिल्ली-मारकुंडी के वार्ड नंबर-8 में लगा मेडिकल कैंप, मरीजों की जांच कर वितरित की गईं दवाएं ओबरा, सोनभद्र। ओबरा तापीय परियोजना की ओर से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) योजना के तहत बिल्ली-मारकुंडी के वार्ड नंबर-8 में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। साथ ही, आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। परियोजना की इस पहल से स्थानीय जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर ओबरा परियोजना अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कैम्प में डॉ मिथिलेश,फार्मशिस्ट शिवबालक, स्टाफ रिशु, अरविंद सोनी,अमरजीत,पवन यादव व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे