Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग ३ घंटे पहले

" विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान " के तहत् क्विज प्रतियोगिता का

" विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान " के तहत् क्विज प्रतियोगिता का

" विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान " के तहत् क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् " विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान " के निमित्त क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ विभा पाण्डेय ने महाविद्यालय की छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे महिलाओं को शर्माना, घबराना और न ही संकोच करना चाहिए। बल्कि इसके प्रति समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने की आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को माहवारी के समय स्वच्छ सैनिटरी पैड के उपयोग एवं नियमित स्वास्थ्य की जांच पर प्रकाश डाला। इस जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके क्विज प्रतियोगिता में महाविद्याल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ संघमित्रा, डॉ अंजली के साथ महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

0 likes
0 comments1 shares