Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १४ घंटे पहले

अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय एंव प्रदुषण से मुक्ति के लिए ज्ञापन सौपा।

अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय एंव प्रदुषण से मुक्ति के लिए ज्ञापन सौपा।

अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय एंव प्रदुषण से मुक्ति के लिए ज्ञापन सौपा। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा में ग्राम न्यायालय और प्रदुषण से मुक्ति पानी के लिए तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप जिला अधिकारी केसरी नंदन त्रिपाठी को ज्ञापन सौपा । अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि सहजनवा के ग्राम न्यायालय न होने से फरियादियों को जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है जिससे काफी खर्च करना पड़ता है ।सहजनवा में ग्राम न्यायालय हो जाने से फरियादियों को काफी भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी ।इसके अलावा गीड़ा स्थित फैक्ट्री से निकलने वाली राख से लोग परेशान हो चुके हैं ,इसका प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं, साथ ही फैक्ट्री द्वारा जल का भी दोहन किया जा रहा है जिससे आसपास के गांव में जल का संकट मंडरा रहा है। फैक्ट्रियो के मलिक स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को रोजगार दे रहे हैं जिससे स्थानीय बेरोजगार भूखों मर रहे हैं ।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिए है कि सभी समस्याओं के समाधान जल्द नहीं किया जाएगा तो अधिवक्ता वर्ग प्रथम शनिवार और तृतीय शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे ।ज्ञापन देने वाले में अभिषेक मणि त्रिपाठी, शनि शुक्ला ,सुनील शुक्ला, भास्कर सिंह ,हनुमान शुक्ला ,संतोष चौधरी ,अवनीश यादव, रमाकांत उपाध्याय आदि तमाम अधिवक्तागण सम्मिलित थे।

0 likes
0 comments0 shares