Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria८ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने वार्ड नंबर 06 में निर्माणाधीन सड़क और

बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने वार्ड नंबर 06 में निर्माणाधीन सड़क और

बांसगांव संदेश बरहज ,डीएम ने वार्ड नंबर 06 में निर्माणाधीन सड़क और नाली का किया औचक निरीक्षण* देवरिया, 14 सितंबर। नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर 06 में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के संबंध में सुनैना सिंह आदि द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर निर्माण कार्य की जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को परियोजना अधिकारी, डूडा एवं अवर अभियंता, डूडा के साथ स्थानीय लोगों की उपस्थिति में निर्माणाधीन सड़क एवं नाली का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन नाली का लेवल इस प्रकार निर्धारित करने को कहा, जिससे जल निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में हो सके। साथ ही, कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares