Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विकास एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

विकास एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित विकास एकेडमी स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर परिणाम को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय के प्रबंधक विकास श्रीवास्तव ने परीक्षाफल वितरित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्ममूल्यांकन का अवसर भी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों में भी उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान अंत में विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

0 likes
0 comments0 shares