Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१४ दिन पहले

फातिहा में मांगी गईं मुल्क के अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं

फातिहा में मांगी गईं मुल्क के अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला हैदरगंज बड़ा कसौड़ा स्थित हज़रत ताजुद्दीन बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। उर्स के दूसरे दिन कुरान ख्वानी, लंगर और चादरपोशी का आयोजन किया गया, वहीं रात में शानदार कव्वालियों की महफिल सजी। बुधवार रात मजार परिसर में भव्य नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें फरीद परछवी, मसीह निजामी, कुर्रतुल एन नज़र, आकिल बिजनौरी, कारी फारूक, इस्लाम मौदवी, फज़लुर्रहमान छत्तीसगढ़ी, फहीम रज़ा खेडवी सहित कई शायरों ने अपने कलाम से महफिल को बांध दिया। फहीम रज़ा खेडवी के शेरों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। मंच संचालन कारी अताउर्रहमान ने किया। गुरुवार सुबह मजार पर कुरान ख्वानी हुई और दिन में दस बजे से लंगर शुरू किया गया। बाद नमाज़ असर चादरपोशी की गई। रात में बाद नमाज़ इशा कव्वालियों की शानदार महफिल सजी, जिसमें क्षेत्रीय कव्वालों के साथ-साथ कानपुर से आए मशहूर कव्वाल अता वारसी ने समां बांध दिया। फातिहा के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। शुक्रवार को कुल की फातिहा और लंगर के साथ उर्स का समापन होगा। फोटो कैप्शन: मजार पर फातिहा अदा करते अकीदतमंद।

901 likes
0 comments0 shares