*लखनऊ: कल शाम 7 बजे CM योगी करेंगे त्योहारों को लेकर बड़ी

*लखनऊ: कल शाम 7 बजे CM योगी करेंगे त्योहारों को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस* *लखनऊ।* आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल *09 अक्टूबर 2026 को शाम 07:00 बजे* एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी महत्वपूर्ण पत्र के अनुसार, CM योगी *5-कालिदास मार्ग स्थित समीक्षा कक्ष* से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे। *बैठक में ये होंगे शामिल:* बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक/उप महानिरीक्षक (परिक्षेत्र), वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त सहित सभी मंडल और जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। इसके अलावा शासन स्तर पर मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, DGP, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव - गृह, वित्त, राजस्व, ऊर्जा, चिकित्सा स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगर विकास, कृषि, सिंचाई, पंचायती राज सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। *क्या है एजेंडा:* बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी त्योहारों के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री के निजी सचिव अनिल कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को 15 मिनट पहले अपना स्थान ग्रहण करने और पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।