Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग २२ घंटे पहले

सिकरीगंज के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

सिकरीगंज के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

सिकरीगंज के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन; उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब सिकरीगंज, गोरखपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के केंद्र बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर की धार्मिक महत्ता और क्षेत्र में इसकी विशेष पहचान के चलते इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में काशी के राजगुरु शंकराचार्य श्री अनंतानंद सरस्वती जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। भूमि पूजन कार्यक्रम में खजनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्रीराम चौहान तथा धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बताया जाता है कि बाबा बैजनाथ धाम मंदिर अपनी विशिष्ट धार्मिक पहचान और आस्था के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। अब मंदिर के पुनर्निर्माण की पहल से भक्तों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में मंदिर का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक होगा। कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हर-हर महादेव! जय बाबा बैजनाथ!

0 likes
0 comments0 shares