D
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले
समाजसेवी एस के शर्मा ने सिंहोरवा घाट पर नाव संचालन की अनुमति मांगी

चौरी चौरा गोरखपुर। समाजसेवी एस के शर्मा ने सिंहोरवा घाट से पीपा पुल हटाए जाने के बाद जनहित में अपने खर्चे से नाव संचालन की अनुमति मांगी। सोमवार को चौरी चौरा तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रवि प्रताप सिंह का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ग्राम सभा सिहोरवा के पीपा पुल हटाए जाने से ग्रामीणों को हो रही आवागमन की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया तथा जनहित में नाव संचालन की अनुमति प्रदान किए जाने हेतु विस्तार से वार्ता की। आशा है कि शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाएगी।
0 likes
0 comments1 shares