Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur१२ मिनट पहले

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपती महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपती महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार

गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपती महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल से पांच विवादित परिवारों में सुलह, खुशी-खुशी हुई विदाई गाजीपुर। पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे पांच दंपतियों के बीच महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर सुलह कराई गई। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं मध्यस्थता के माध्यम से उनके गिले-शिकवे दूर कराए गए। इसके बाद पांचों दंपतियों ने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया और उनकी सकुशल विदाई कराई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 08 अक्टूबर 2026 को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 16 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान काफी समय से विवादित चल रहे पांच मामलों में दोनों पक्षों को बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया। काउंसलिंग एवं मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।पांचों दंपतियों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की ओर से उनकी राजी-खुशी से सकुशल विदाई कराई गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों में भी खुशी का माहौल रहा।सुनवाई के दौरान तीन अन्य प्रकरणों में कुशलता के बाद पत्रावलियां बंद कर दी गईं। वहीं तीन मामलों में पक्षकारों को आवश्यक विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में अभी मध्यस्थता नहीं हो पाने के कारण संबंधित पक्षकारों को अगली तिथि निर्धारित कर दी गई।परिवार परामर्श केंद्र के इस प्रयास से विवाद के कारण अलग हुए परिवारों को आपसी संवाद के माध्यम से फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के विवादों में दोनों पक्षों की बात सुनकर सहमति एवं मध्यस्थता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाता है।प्रकरणों के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सविता, रागिनी, संध्या, अभिलाषा तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फोटो कैप्शन: परिवार परामर्श केंद्र में मध्यस्थता के बाद दंपतियों की कराई गई सकुशल विदाई।

0 likes
0 comments1 shares