Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur९ मिनट पहले

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बडहलगंज । बड़हलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मुहाल जलकर निवासी चंदन यादव पुत्र बैजनाथ यादव के घर में बीते मंगलवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से कमरे के अंदर रखा डी फ्रीजर, उसमें रखा कोल्ड ड्रिंक, दो बोरा मैदा, तीन बोरा चीनी, 14–15 टिन रिफाइंड तेल तथा कुर्सियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। बताया जा रहा है कि चंदन यादव अपने घर के समीप राम जानकी मार्ग टेढ़ियां बंधे पर चाय, पकौड़ी और समोसे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग लगने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों के सहयोग से 101 पर दी गई फायर ब्रिगेड दमकल की गाड़ी जब तक पहुंचती ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था घटना की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और जले हुए सामानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

1 likes
0 comments0 shares