Deoriaलगभग २ घंटे पहले
#ब्रेकिंग #देवरिया चलती कार में लगी आग, सड़क पर धू-धू कर जली कार

#ब्रेकिंग #देवरिया चलती कार में लगी आग, सड़क पर धू-धू कर जली कार। शहर के कसया रोड स्थित बनवारी टोला के समीप मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और क्विड कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
1 likes
0 comments0 shares