संत निरंकारी मिशन का ‘स्वच्छ जल–स्वच्छ मन’ अभियान: मदंरा पोखरा की हुई

संत निरंकारी मिशन का ‘स्वच्छ जल–स्वच्छ मन’ अभियान: मदंरा पोखरा की हुई व्यापक सफाई जखनिया (गाजीपुर)। ‘स्वच्छ जल–स्वच्छ मन’ अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन द्वारा मदरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शिवाला परिसर के पोखरे की व्यापक साफ-सफाई की गई। यह सेवा कार्य मिशन के सेवा दल के जवानों एवं संत-महात्माओं द्वारा सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली भुड़कुड़ा के कोतवाल श्याम जी यादव एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मदंरा सर्वानंद सिंह झुन्ना सिंह सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जखनिया ब्रांच के मुखी राजेंद्र पाण्डेय तथा यूनिट नंबर 1598 के सेवादल संचालक आलोक रंजन के नेतृत्व में अभियान प्रारंभ हुआ।मुख्य अतिथि श्याम जी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “यदि जल स्वच्छ रहेगा, तभी मन भी स्वच्छ रहेगा।” उन्होंने मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष चलाए जाने वाले ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत इस अभियान को अत्यंत सराहनीय बताया, जो देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी संचालित किया जाता है।जखनिया ब्रांच के मुखी राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनका उद्देश्य विश्व में प्रेम, भाईचारा और समरसता का संदेश फैलाना था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मिशन हर वर्ष उनके जन्मदिवस पर ‘स्वच्छ जल–स्वच्छ मन’ कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें सभी शाखाओं के सेवादल के जवान एवं संत-महात्मा उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।इस अवसर पर सेवादल शिक्षक अखिलानंद यादव, सेवादल बहनों की इंचार्ज संगीता जी, मिथिलेश जी, सियाराम, कमलेश, हृदयनारायण, वशिष्ठ जी, लल्लन जी, विद्याभूषण जी, प्रमोद जी, बालचंद्र जी, चंदन जी, डीएन जी, किरन जी, सतीश जी, घुरहू जी, पुष्पा, हरिलाल, डॉ. कमलेश, विसर्जन जी सहित सैकड़ों संत-महात्माओं की उपस्थिति रही।सम्पूर्ण कार्यक्रम की देखरेख आलोक रंजन एवं मुखी महात्मा राजेंद्र पाण्डेय द्वारा की गई। अभियान के अंतर्गत पोखरे की गहन सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में भी जागरूकता का संचार हुआ।