Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

76वें वन महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' एवं हरित सारथी अभियान में सहभागिता हेतु आमंत्रण

76वें वन महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' एवं हरित सारथी अभियान में सहभागिता हेतु आमंत्रण

विषय: 76वें वन महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' एवं 'हरित सारथी अभियान' में सहभागिता हेतु आमंत्रण उत्तर प्रदेश वन विभाग एवं क्लाइमेट पर चर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 76वें वन महोत्सव के पावन अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" एवं "हरित सारथी अभियान" संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सतत विकास तथा उत्तरदायी जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 के मध्य वन महोत्सव के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विद्यालय/महाविद्यालय स्तर पर डिजिटल क्विज़ एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ का आयोजन किया गया है । इसके लिए डिजिटल Quiz क्विज़ एवं Pledge(प्रतिज्ञा) का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य प्रतिभागी सहभागिता कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपके प्रतिष्ठित संस्थान (स्कूल/कॉलेज) में निम्नलिखित ऑन-ग्राउंड गतिविधियों का आयोजन भी किया जा सकता है - वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण ('एक पेड़ माँ के नाम' थीम पर), बीज बॉल निर्माण कार्यशाला (Seed Ball Making Workshop) पर्यावरण विषयक संवाद, निबंध, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता, क्विज में भाग लेने हेतु प्रस्तुति विद्यालय स्तर पर उपरोक्त गतिविधियों, विशेष रूप से बीज बॉल (seed ball) मेकिंग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों, का आयोजन 1–7 जुलाई 2026 के दौरान अथवा स्थानीय सुविधा एवं शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार जुलाई–अगस्त 2026 में किसी भी उपयुक्त तिथि पर किया जा सकता है। विशेष डिजिटल सहभागिता एवं सम्मान अवसर: यदि किन्हीं व्यावहारिक कारणों से ऑन-ग्राउंड गतिविधियाँ सीमित स्तर पर ही संभव हों, तो भी आपके संस्थान के छात्र डिजिटल माध्यम से इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली डिजिटल पर्यावरण क्विज़ में यदि आपके संस्थान से न्यूनतम 250 छात्र-छात्राएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं, तो आपके विद्यालय/महाविद्यालय को वन विभाग द्वारा प्रतिष्ठित “School of Harit Sarthi” / “College of Harit Sarthi” के विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। यह खिताब इस बात का प्रमाण होगा कि आपका संस्थान केवल पारंपरिक शिक्षा नहीं दे रहा, बल्कि व्यावहारिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से सजग पर्यावरण प्रहरी तैयार कर रहा है। क्विज़ में भाग लेने की अंतिम तिथि - 7 जुलाई प्रमाण-पत्र एवं अन्य पुरस्कार: अभियान की ऑन-ग्राउंड या डिजिटल गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं समन्वयक शिक्षकों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट और सक्रिय सहभागिता (ऑन-ग्राउंड और डिजिटल दोनों में) प्रदर्शित करने वाले संस्थानों से एक संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियों को वन विभाग द्वारा राज्य/जिला स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। अभियान का विस्तृत विवरण, ऑन-ग्राउंड गतिविधियों की गाइडलाइंस और डिजिटल क्विज़ का लिंक इस पत्र के साथ संलग्न है। कृपया अपने संस्थान की सहभागिता की पुष्टि इस ई-मेल के प्रत्युत्तर में प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे आगामी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। आपके सकारात्मक सहयोग एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा के साथ। सादर, टीम, क्लाइमेट पर चर्चा (समन्वय सहयोगी संस्था, उत्तर प्रदेश वन विभाग)

0 likes
0 comments0 shares