Bansgaon Sandesh
Login

सूरापुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्र. कादीपुर राजमणि वर्मा से ठगी का आरोप,

सूरापुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्र. कादीपुर राजमणि वर्मा से ठगी का आरोप, आवास के नाम पर डकारे लाखों रुपए भाजपा मंडल अध्यक्ष करौंदीकला विक्की वर्मा कादीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंगरावा गांव निवासी राजमणि वर्मा से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लाखों का सौदा कर रुपए ऐंठ लिए गए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब राजमणि वर्मा ने करौंदी कला थाने पहुंचकर एक तहरीर दी। उन्होंने बताया कि थाना करौंदीकला ,सरसी गांव निवासी विक्रमाजीत वर्मा उर्फ विक्की वर्तमान में भाजपा संगठन के करौंदीकला मंडल अध्यक्ष हैं,उन्होंने मुझे विश्वास में लेकर मेरी ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने का भरोसा दिलाया ।इसके एवज में मुझसे एक लाख नब्बे हजार रुपए ऐंठ लिए। यह कहकर कि प्रधानमंत्री कार्यालय में एक पटेल जी हैं जो इसका काम देखते हैं,मेरी उनसे बहुत जमती है,मै आपका यह काम करा दूंगा। मैने विश्वास में आकर सरकार की अच्छी छवि से प्रभावित होने के कारण पात्र व्यक्तियो को आवास दिलाने के लिए अप पास से एक लाख नब्बे हजार रुपए दे दिए। जिसमें डेढ़ लाख नकद और चालीस हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया है। विकास वर्मा नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराकर अभी तक कोई लाभ नहीं दिला सके हैं काफी समय बीत जाने के बाद कई बार राजमणि ने अपने द्वारा दिए गए रुपए को वापस करने का दबाव डाला तो विक्की वर्मा सरहंगई पर उतारू हैं।अब कहते हैं नहीं दूंगा ,जो करना हो कर लो,मेरी पकड़ ऊपर तक है, इस प्रकार विक्की वर्मा बदनियती और बेईमानी से रुपए हड़प लेना चाहते हैं जिसके सम्बंध में पीड़ित राजमणि वर्मा ने करौंदी कला थाने में तहरीर देकर प्रशासन से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares