Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली में तेज रफ्तार का कहर देखने को
सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलावमुसाफिरखाना-देवरा मार्ग स्थित गोमती पुल इसौली घाट पर इनोवा कार (UP 32 CA 2000) ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में इसौली निवासी अलीम और उनका पुत्र शाहिद रजा गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे।मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हालांकि,ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इनोवा व कार चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि शकीर अब्बास मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सीएचसी बल्दीराय भिजवाया,जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0 likes
0 comments0 shares