Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

फाइनेंस कंपनी के नाम पर हाईवे पर से ट्रेलर छीनने वाले तीन गिरफ्तार

फाइनेंस कंपनी के नाम पर हाईवे  पर से ट्रेलर छीनने वाले तीन गिरफ्तार

फाइनेंस कंपनी के नाम पर हाईवे से ट्रेलर छीनने वाले तीन गिरफ्तार किश्त बकाया होने का भय दिखाकर वाहन रोकते, चालक से मारपीट कर जबरन कब्जे में लेते थे ट्रेलर सोनभद्र। फाइनेंस कंपनी के नाम पर किश्त बकाया होने का भय दिखाकर हाईवे पर ट्रेलर रोकने और चालक के साथ मारपीट कर जबरन वाहन कब्जे में लेने के मामले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित ट्रेलर के साथ दो पल्सर मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा रॉबर्ट्सगंज थाना के अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 822/2026 के मामले में जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का सीजिंग कर्मचारी बताते थे। किश्त बकाया होने की बात कहकर हाईवे पर ट्रेलर को रोक लिया गया और चालक को वाहन से जबरन उतारकर ट्रेलर अपने कब्जे में ले लिया गया। आरोप है कि चालक ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ट्रेलर की केबिन की खिड़की से चालक का गला दबाने का भी प्रयास किया। इसके बाद ट्रेलर को यार्ड ले जाने का प्रयास किया गया। रास्ते में ट्रेलर खराब होकर बंद हो गया, जिसके बाद उसे डीआर ड्रीम होटल के सामने छोड़ दिया गया। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को हिन्दुआरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित तीन आरोपी हिन्दुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने करीब 10:20 बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पल्सर और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पूछताछ में सामने आई सीजिंग की बात पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे श्रीराम फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का कार्य करते हैं। उनके अनुसार कंपनी से किश्त बकाया वाहनों की जानकारी मिलने पर वे संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा करते और इसकी सूचना कंपनी को देते थे। पुलिस के मुताबिक इसी क्रम में 4/5 अक्टूबर की रात ट्रेलर को किश्त बकाया होने की बात कहकर कब्जे में लिया गया था। तीनों आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों में आशु सिंह (31) पुत्र धर्मराज सिंह निवासी मगरहथा, थाना पन्नूगंज, सूरज पाण्डेय (28) पुत्र नरेन्द्र नाथ पाण्डेय निवासी परसौना, थाना रॉबर्ट्सगंज तथा संतोष सिंह (32) पुत्र राजकुमार सिंह निवासी पकरी चण्डी होटल, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में एक ट्रेलर, एक पल्सर तथा एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूर्व में भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सूरज पाण्डेय के खिलाफ वर्ष 2022 में धारा 386 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। संतोष सिंह के खिलाफ वर्ष 2026 में धारा 121(1), 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं तीनों के खिलाफ वर्तमान प्रकरण में रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।

0 likes
0 comments1 shares