Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विधायक ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

चौरी चौरा गोरखपुर।जनता की समस्याओं को उनके बीच पहुंचकर सुनने और उनका समाधान कराने के उद्देश्य से शनिवार को चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौनर मोनहा के तिवारी टोला ,हरिजन बस्ती में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सानिध्य में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एवं परिसर की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने तत्काल प्रभाव से प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा स्थल को सम्मानजनक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा।विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।जन चौपाल में मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान, रामेश्वर कश्यप, संतोष, उपेंद्र सिंह, निमधारी पासवान, राहुल जायसवाल, शिवम शुक्ला, दीपेंद्र जायसवाल, नरसिंह, अंग्रेस, पवन सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामनाथ चौधरी, विशाल सिंह, मनोज, पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र, सूरज, सत्नु कुंवर, सुभाष बलवंत, बलिराम, लालमन, सेवक, प्रताप, रामवचन, विधान, निखिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares