Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur५ मिनट पहले

गोरखपुर में सपा की प्रेस वार्ता में हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना

गोरखपुर में सपा की प्रेस वार्ता में हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना

गोरखपुर में सपा की प्रेस वार्ता में हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, घटना का वीडियो सामने आया गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बैठने के स्थान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारे जाने का आरोप है। सामने आए वीडियो में एक युवक द्वारा साहनी के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई देने की बात विभिन्न रिपोर्टों में कही गई है। आरोपी युवक की पहचान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह के रूप में बताई गई है। रिपोर्टों के अनुसार, अंशुमान सिंह और राम नगीना साहनी दोनों ही गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से सपा की ओर से दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि विवाद की शुरुआत को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। घटना के समय प्रेस क्लब में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं

0 likes
0 comments0 shares