Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

स्कूल गई दो किशोरियां लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

स्कूल गई दो किशोरियां लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल पढ़ने गई दो किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महुलिया खुर्द (भीटी दूबे) क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय एवं 13 वर्षीय दो किशोरियां 19 मई 2026 को पढ़ाई के लिए नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज गई थीं। विद्यालय से दोपहर करीब 12 बजे निकलने के बाद दोनों घर नहीं पहुंचीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि किशन गुप्ता पुत्र जयराम गुप्ता तथा छोटकाई पुत्र संजय प्रसाद निवासी महुलिया खजुहा (भैंसवली), थाना बड़हलगंज, दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली बड़हलगंज पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनिल राय ने बताया कि जल्द ही दोनों किशोरियों को बरामद कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares