दो किलो से अधिक गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुरारा (हमीरपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शिवबहादुर अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त एवं लंबित मुकदमों की विवेचना के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सैयद बाबा मजार के निकट एक व्यक्ति संदिग्ध वस्तु के साथ खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार पुत्र रामनारायण, निवासी झलोखर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। फोटो कैप्शन: पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार आरोपी