जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर नीरज गोंड द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार आवासित किशोर भी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, कपड़े, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां कराने एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान किसी भी बालक द्वारा किसी प्रकार के उत्पीड़न अथवा परेशानी की शिकायत नहीं की गई।