नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास के बढ़ते कदम 71 लाख की लागत

नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास के बढ़ते कदम 71 लाख की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया शिलान्यास बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रीति उमर के प्रयासों से शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों में करीब 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन नालीयुक्त सीसी सड़कों के निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिलान्यास किया। इस अवसर पर महेश उमर ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सड़क, नाली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 कल्याण नगर में करीब 20 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं इसी वार्ड में चंद्रमणि मौर्य के घर से शिवशंकर मिश्रा के घर तक करीब 35 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण होगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 नानाजी देशमुख नगर में करीब 16 लाख रुपये की लागत से 127 मीटर सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास के दौरान सभासद सूरज सोनकर, दीपक शर्मा, सुनील यादव, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, नियाज कुरैशी, रवि साहनी, राकेश राय, दीपक गौड़, लक्ष्मण साहनी, वीरेंद्र गुप्ता, खुर्शीद अहमद, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, भरत वर्मा, दिनेश मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, धीरेंद्र तिवारी, मुन्ना निषाद, प्रमोद पांडे, स्वतंत्र सिंह, राजेश निषाद, बृजेश वर्मा, अनूप जायसवाल, अर्जुन सिंह, शुभम गुप्ता, सुरेश उमर, अरविंद सिंह, सुनील कुमार, संजय पटवा, शिवम सोनी, विनय तिवारी, परमात्मा पटवा, राजाजी, चंद्रमणि मौर्य, शिवशंकर मिश्रा, राजू पांडे, अमरनाथ उमर, आलोक मिश्रा, अजीत राव, कृष्ण कुमार गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव, अमलेश भारती, उमेश यादव, मनोज निगम, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, प्रदीप सोनकर आदि मौजूद रहे।