Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

चौरीचौरा के शहीदो के सपनों को पूरा करना लक्ष्य टप्पू

चौरीचौरा के शहीदो के सपनों को पूरा करना लक्ष्य टप्पू

चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा को चाहिए अपना स्थानीय नेतृत्व यह विधान सभा अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की ऐतिहासिक धरती है उक्त बाते अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरीचौरा के सरदार नगर ब्लॉक के सोनबरसा बुजुर्ग में विशाल जन चौपाल को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि अमर शहीद बाबू बंधू सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को स्वीकार किया। उनके संघर्ष और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाना प्रत्येक क्षेत्रवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहीद बंधू सिंह तथा अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह “बिन्नू भैया” के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा चौरी-चौरा की जनता की सेवा करने के उद्देश्य से उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है।संचालन पं राजकुमार ब्यास ने किया।इस अवसर पर अम्बिका पासवान प्रधान, अरबिन्द कुमार, ओमप्रकाश यादव जयराम यादव अजय कुमार प्रजापति माधव प्रजापति जगदीश नारायण सिंह अंगद पासवान मेवालाल प्रजापति मुस्तफा खान दुर्गेश यादव सोनू भारती लालबहादुर यादव, मोती प्रजापति, किशोर यादव, रूद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, विवेक सिंह पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares