Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

जन चौपाल में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,बोले विधायक-विकास की नई ऊंचाइयों

जन चौपाल में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,बोले विधायक-विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भारत सुलतानपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कटका बाजार स्थित भारद्वाज वाटिका मैरिज लॉन में आयोजित जन चौपाल एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।विनोद सिंह ने कहा कि देश में एक्सप्रेसवे,हवाई अड्डों,डिजिटल सेवाओं और आधारभूत ढांचे का विस्तार रिकॉर्ड गति से हुआ है।वर्षों से लंबित कई जटिल मुद्दों का समाधान कर केंद्र सरकार ने मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की ताकत और प्रभाव पहले से कहीं अधिक बढ़ा है।जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। विधायक ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रेरणा लेकर वह भी सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया।चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

0 likes
0 comments0 shares