Sultanpur२७ दिन पहले
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* शहर से सटे भादा ग्राम पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।श

सुल्तानपुर शहर से सटे भादा ग्राम पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है।विधायक विनोद सिंह ने कहा कि यदि किसी को किसी भी योजना में परेशानी हो रही है तो वह सीधे जानकारी दें,ताकि समय रहते समस्या का समाधान कराया जा सके। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखी और सभी ने विधायक का आभार जताया।कार्यक्रम में एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, ग्राम प्रधान आदर्श पाण्डेय, प्रधान सतीश पाण्डेय, शिव प्रकाश उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
2001 likes
0 comments0 shares