Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

वाई मॉडल ओवर ब्रिज की मांग को लेकर रैली के बाद तहसील में प्रदर्शन

वाई मॉडल ओवर ब्रिज की मांग को लेकर रैली के बाद तहसील में प्रदर्शन

चौरी चौरा गोरखपुर। रेलवे क्रॉसिंग 147-B पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के नक्शे में किए गए बदलाव के विरुद्ध और शहीद स्मारक से बाल बुजुर्ग मुख्य मार्ग को जोड़ने की मांग को लेकर वन भारत सिटीजन पार्टी (ओबीसी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक सभासदों, सैकड़ों व्यापारियों और आम जनता ने प्रदर्शन करते हुए रैली के साथ तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी चौरी-चौरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र भेजा। सोमवार को मुण्डेरा बाज़ार के मुख्य मार्गों से एक विशाल पदयात्रा निकली जो तहसील पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए काली शंकर यदुवंशी ने कहा, "मेरे हाथ में 21 दिसंबर 2021 का वो शासनादेश है जिसके बिंदु संख्या 6 में 'Y-शेप' ओवरब्रिज की बात कही गई थी। लेकिन 2023 में इस नक्शे को 'L-शेप' में बदल दिया जो चौरी-चौरा की जनता के साथ विश्वासघात है। शहीद स्मारक से बाल बुजुर्ग मार्ग का जुड़ाव ज्ञापन में एक नई और महत्वपूर्ण मांग जोड़ते हुए काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि शहीद स्मारक चौरी-चौरा से बाल बुजुर्ग मुख्य मार्ग तक सड़क का निर्माण और जुड़ाव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। इसके बिना आम जनता और बुजुर्गों का आवागमन परेशानी का कारण बना हुआ है। मूल शासनादेश के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण 'वाई-शेप' में ही कराया जाए। शहीद स्मारक से बाल बुजुर्ग मुख्य मार्ग तक सड़क को तत्काल जोड़ा जाए। वर्ष 2023 में किए गए सभी संशोधनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, सभासद पौरुष कुमार, सभासद मोहित जायसवाल, सभासद देव अमृतराज, सभासद संदीप गुप्ता, सभासद जितेंद्र पासवान चुम्मा, सभासद रामकरण, सभासद अजय पासवान, सभासद भूलन यादव, पूर्व प्रधान रामानंद मौर्य, एडवोकेट रंजीत बाघे, एडवोकेट संतोष, एडवोकेट जयप्रकाश आर्य, शत्रुघ्न पटेल, राजेश जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, सत्येंद्र वर्मा, धर्म वर्मा, अवधेश जायसवाल, दिलीप कसौधन, आशीष मद्धेशिया, वीरेंद्र सराफ, गौतम जायसवाल, विजय सर्राफ, यशराज जायसवाल, राजेंद्र यादव, संजय यादव, चंदन पटेल, रवि शर्मा, गौतम जायसवाल, विजय राजभर, हरिकेश वर्मा, शुभम खेतान, विजय जायसवाल, तारकेश्वर निषाद, आदर्श नेता, रविंद्र सिंह, आदित्य पासवान, लाल बहादुर मौर्य, सुरेंद्र यादव, ब्रिजेश पासवान, सोनमती राजभर, वर्षा, अमरावती, ज्ञानवती, सरस्वती, मीना देवी, इलायची देवी, पूजा भारती, मंजू, ममता भारती, सुनीता, कौशल्या गुप्ता, दानी, उमरावती, सोनम देवी, माधुरी, जानकी निषाद. वीरेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares