Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

समिति स्तरीय गन्ना सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेला प्रारंभ

समिति स्तरीय गन्ना सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेला प्रारंभ

चौरी चौरा गोरखपुर। बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति लि. सरदारनगर, में समिति स्तरीय गन्ना सर्वे-सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण मेले का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार शाही द्वारा किया गया। अध्यक्ष द्वारा उपस्थित गन्ना कृषकों से अपील की गयी, कि मेला 23 सितम्बर 2026 तक चलेगा और सभी गन्ना कृषक अपने गन्ना सर्वे एवं सट्टा से संबंधित प्राथमिक कैलेंडर का भली-भांति परीक्षण कर लें तथा आधार नम्बर,मोबाइल नम्बर, बैंक खाता संख्या, बेसिक कोटा, गाटा क्षेत्रफल, गन्ना क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उसका मेले मे ही तत्काल निस्तारण करा लें , ताकि आगामी गन्ना पेराई सत्र 2026-27 में उन्हें गन्ना आपूर्ति एवं गन्ना मूल्य भुगतान के सन्दर्भ मे किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। मेले मे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव और सभी गन्ना पर्यवेक्षक गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares