Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कालेज सिधौली में जनकल्याण दिवस के रूपमें केक काट, वृक्षारोपण कर

शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कालेज सिधौली में जनकल्याण दिवस के रूपमें केक काट, वृक्षारोपण कर

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के दक्षिणांचल में स्थित शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कालेज सिधौली में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा को समर्पित *जनकल्याण दिवस* के रूप में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सहजनवां यशपाल सिंह रावत ने केक काट विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर एवं विशाल भंडारा के आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजक एवं विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का जन्म दिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के स्वस्थ, दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव, मुरारी लाल मौर्य, अजीत सिंह यादव, इन्द्रदेव सिंह सैंथवार, दिलीप मौर्या, हरेन्द्र यादव, अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र यादव, प्रेम यादव, प्रदीप यादव, राजमन मौर्य, सुनील विश्वकर्मा, पंकज पासवान, दीपचंद , सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares