D
Gorakhpur४० मिनट पहले
चौरी चौरा सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती और जांच सुविधा प्रदान करने की

चौरी चौरा गोरखपुर । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के "स्वस्थ उत्तर प्रदेश के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से नगर पंचायत चौरीचौरा के सभासद संदीप विश्वकर्मा ने सीएचसी मुंडेरा बाजार को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करने हेतु उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पथल को पत्र प्रेषित किया है।पत्र में कहा गया है कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। इसी कड़ी में तहसील के सीएचसी मुंडेरा बाजार को भी उन्नत किया जाना आवश्यक है। यह केंद्र नगर पंचायत सहित दो लाख से अधिक आबादी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है पत्र में सभासद ने अनुरोध किया है कि जनहित में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंडेरा बाजार में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती के साथ अल्ट्रासाउंड सीटी स्कैन सहित अन्य जांच सुविधा प्रदान की जाय।
0 likes
0 comments0 shares