शहीद स्मारक गौनर मार्ग विधायक के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा क्षेत्र में शहीद स्मारक से गौनर जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को हलचल तेज हो गई। रेलवे की ओर से पिछले दिनों निर्माण कार्य रोके जाने के बाद चौरी चौरा के विधायक ई. सरवन निषाद ने ओवरब्रिज के पास पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मार्ग का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया।बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से कार्य रोके जाने के कारण मार्ग का निर्माण प्रभावित हो रहा था। इससे निर्माण कार्य पूरा होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। बुधवार को विधायक के मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।शहीद स्मारक से गौनर तक जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। मार्ग का निर्माण पूरा होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के बाद लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सड़क का काम कब तक पूरा होता है और आवागमन की सुविधा पूरी तरह बहाल हो पाती है। इस दौरान एसडीएम चौरी चौरा रवि कुमार सिंह,दीपक जायसवाल दीपू,तारकेश्वरजायसवाल,आलोक पटवा अवधेश जायसवाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।