Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३९ मिनट पहले

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक। देवरिया 28

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक। देवरिया 28

सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक। देवरिया 28 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भाटपाररानी सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता केवल धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अपने घर, आसपास की नालियों और पूरे वातावरण की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जिस प्रकार हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च के परिसरों की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब देश के 140 करोड़ नागरिक स्वच्छता का संकल्प लेंगे, तब भारत को स्वच्छ और सुंदर राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से स्वच्छता, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

1 likes
0 comments0 shares