Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग ८ घंटे पहले

95 प्रतिशत अंकों से NEET तक... घघसरा के शिवम ने मेहनत से लिखी सफलता की नई कहानी

95 प्रतिशत अंकों से NEET तक... घघसरा के शिवम ने मेहनत से लिखी सफलता की नई कहानी

घघसरा, गोरखपुर। कहते हैं कि अगर सपनों के साथ मेहनत और लगन जुड़ जाए तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है। इस कहावत को सच साबित किया है सहजनवां तहसील अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा बाजार के वार्ड नंबर 15 वेद मंदिर नगर (नचनी ) निवासी शिवम त्रिपाठी, पुत्र अष्टभुजा पति त्रिपाठी, ने। शिवम ने NEET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे शिवम ने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा जी.एन. नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ, गोरखपुर से 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और NEET 2026 में सफलता हासिल कर अपने सपनों को नई उड़ान दे दी। शिवम की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्रवासी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिवम की मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य बड़ा हो तो कठिनाइयाँ भी छोटी पड़ जाती हैं। परिजनों ने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह एक कुशल, संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक बनकर समाज, क्षेत्र और देश की सेवा करेंगे। वहीं क्षेत्र के लोगों ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि शिवम ने यह दिखा दिया है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।

0 likes
0 comments0 shares