न्यूज़ देवरिया, महिला टीचर ने लगाया विद्यालय प्रबंधन के ऊपर रेप का

न्यूज़ देवरिया, महिला टीचर ने लगाया विद्यालय प्रबंधन के ऊपर रेप का आरोप, देवरिया जनपद में एक निजी विद्यालय के प्रबंधक पर महिला शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक एवं यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के अनुसार वह खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य करती थी। इसी दौरान विद्यालय के प्रबंधक सौरव कुमार गुप्ता, पुत्र बसंत गुप्ता निवासी ग्राम मठिया पठान, थाना खुखुंदू, जनपद देवरिया ने शादी का वादा कर उसके साथ चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि जब भी उसके परिवार वाले विवाह की बात आगे बढ़ाते थे, तब आरोपी किसी न किसी तरह हस्तक्षेप कर रिश्ते रुकवा देता था। महिला ने बताया कि लगातार धोखा मिलने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। मेरे द्वारा पूछे जाने पर मुझे जान से मारने की भी धमकी आरोपी द्वारा दी जा रही थी और न्याय की मांग को लेकर सलेमपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सलेमपुर कोतवाली के एस. आई, तथा विवेचनाधिकारी दीपक पटेल ने बताया कि इस प्रकरण में हर पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएगा उसी आधार पर सुसंगत एव विधिक कार्रवाई की जाएगी ।