Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

प्राथमिक विद्यालय भुसवल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्राथमिक विद्यालय भुसवल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

भुसवल, बांसगांव संदेश। प्राथमिक विद्यालय भुसवल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार त्रिपाठी, नीरज प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक सुनील कुमार यादव, शिक्षिका मीनाक्षी त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह तथा अजय धर्मन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

0 likes
0 comments0 shares